{"_id":"603aace78ebc3ee9171ab85a","slug":"ravidas-jayanti-celebrated-with-great-pomp-procession-taken-out-from-place-to-place-with-bandmates-sardana-news-mrt527547458","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती, बैंडबाजों के साथ जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती, बैंडबाजों के साथ जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

सरधना/फलावदा/बहसूमा/दौराला/परीक्षितगढ़/मवाना। देहात क्षेत्र में कस्बों व गांवाें में शनिवार को संत रविदास जयंती पर बैंडबाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। कई जगहों पर हवन पूजन भी किया गया। वहीं, शिक्षण संस्थानों में भी जयंती के मौके पर कार्यक्रम हुए।
सरधना क्षेत्र के संत रविदास जयंती पर खिर्वा, ज्वालागढ़, महादेव, सलावा, कपसाड, टेहरकी में भी ढोल नगाड़ों के साथ झांकी निकाली। अलीपुर गांव में हवन यज्ञ और ईकड़ी गांव में हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन हुआ।
फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में गुरु रविदास की जयंती बैंडबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास, भारत माता, भीमराव आंबेडकर, यमराज आदि की झांकियां शामिल थी। इस मौके पर शाहजेब रिजवी, मजहर रिजवी, बसंत, अशोक, मलखान, विवेक चौधरी, अरविंद चौधरी, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
बहसूमा में संत गुरु रविदास मंदिर समिति रामराज के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मोहल्ला चेनपुरा से भी शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर अशोक कुमार, श्यामलाल अधिवक्ता, धर्मपाल सभासद, धनीराम, डा. जितेंद्र, शमीम अहमद, राहुल, कृष्ण, सचिन, मदनपाल सिंह, बलराम बहादुर, अमरीश आदि रहे।
दौराला क्षेत्र में पनवाडी गांव में जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ रालोद नेता संजय पनवाड़ी, धर्मेंद्र मलिक एवं संतकुमार प्रजापति ने किया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जीतू सिंह, जोगिंदर बिट्टू, राहुल, सोनू, अंकित पप्पू, सीताराम, मामराज आदि रहे।
मवाना में बसपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में संत गुरु रविदास जयंती मनाई गई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुनीत कुमार ने की। मुख्य अतिथि मेरठ मंडल के सेक्टर प्रभारी दिनेश रहे। उपाध्यक्ष संजय सैनी, अजीत कुमार, मोहित, अरुण, पप्पू जाटव, विकाश, सूरज गौतम, जयचंद फौजी, विपिन उपाध्याय, फकरे आलम, सुरेश पेंटर, नरेश आदि रहे।
गार्डन सिटी मंडप में सपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती मनाई। अध्यक्षता सुधीर कामिल ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, दीपक गिरी, इरफान, आकाश कामिल, अजमल सैफी, कृष्णपाल यादव, निर्मित यादव, अवधेश आदि रहे।
वहीं, सपा नेताओं ने मोहल्ला तिहाई में इश्तियाक अब्बासी के निवास पर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में प्रमुख पूर्व नगर अध्यक्ष मवाना रईस आजम मलिक, सिराजुद्दीन अंसारी, यूनुस सलमानी, नवेद आलम, वसीम सैफी, महमूद आदि रहे। झारखंडी मंदिर के पास संत रविदास की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
बालाजी कॉलेज में मनाई गई जयंती
परीक्षितगढ़। नगर के बालाजी कॉलेज में रविदास जयंती मनाई गई व संत रविदास के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कॉलेज के चेयरमैन गौरव गिरी व प्रधानाचार्य मशकूर चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौरव गिरी ने बताया कि संत रविदास भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं, जिन्होंने एकता व भाईचारे पर जोर दिया था। छात्र-छात्राओं ने भी संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद
क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सरधना। मोहल्ला आदर्श नगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में संत रविदास जयंती एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश कुमार जैन ने किया। शिक्षिका नाजिया ने बताया कि कोविड-19 विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें वंश ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व कर्ण व नंदनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर गीता वर्मा, श्वेता वर्मा, नाजिया, बुशरा, सोनिया आदि मौजूद रहे।
संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने की। संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अरविंद विजयी, ले. चंद्रप्रताप सिंह, संजीव उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा, दिनेश, चतरपाल आदि रहे। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नैडू में संत रविदास की जयंती मनाई गई। साथ ही शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विद्यालय संचालक गौरव कुमार, काजल, अंकुर देवी, अनु पोसवाल, राहुल आर्य, जगमोहन सिंह, अमित कुमार, अवली शर्मा आदि रहे।