फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravana's effigy was burnt

Meerut News: रावण के पुतले का दहन किया

Thu, 02 Oct 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy was burnt
दशहरा मेले का उद्घाटन विधायक अतुल प्रधान फीता काटकर करते हुए। (फलावदा)
फलावदा। दशहरा पर कस्बे के काले सिंह मंदिर के पास दशहरा मेले का शुभारंभ विधायक अतुल प्रधान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके संपूर्ण नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक माता सीता को उसके चुंगल से मुक्त कराया था। तभी से इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत अथवा अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाने लगा। विधायक अतुल प्रधान को मिहिर भोज का चित्र देकर सम्मानित किया गया। शाम के समय श्रीराम द्वारा रावण के पुतले और सोने की लंका का दहन करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। संचालन रमेश धीमान, पृथ्वी सैनी ने किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, उप प्रधान धीरज चौधरी, मेला प्रबंधक संदीप चौधरी, सचिन चौधरी, जयकरण चौधरी, मंजीत, छात्र नेता अश्वनी चौधरी, भोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, योगेश धीमान, जीतू चौधरी, विकास पाल बजरंगी, प्रदीप चौधरी, सुंदर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed