फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravana-Angad dialogue staged in Ramlila

Meerut News: रामलीला में रावण-अंगद संवाद का मंचन किया

Wed, 09 Oct 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ravana-Angad dialogue staged in Ramlila
सरधना। कस्बे की रामलीला में अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। मंचन की शुरूआत श्री गणेश की आरती के साथ हुआ। इसके बाद दोहे और चौपाइयों के साथ विधिवत लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह श्रीराम से संधि कर उनकी शरण में जाएं और सीता को लौटा दें। इस पर रावण क्रोधित होकर उन्हें ठोकर मारकर दरबार से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं। इसके अलावा रामसेतु लीला का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन

श्रीराम, रामेश्वरम में भगवान शिव की स्थापना कर पूजा करते हैं। सेतु बनने के बाद अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजा जाता है। वहां अंगद और रावण के बीच रोचक संवाद होता है। रामलीला के दौरान मलखान सैनी, शरद त्यागी, तेजस्वी भगवान मित्तल, मूलचंद सैनी, मदन लाल बंसल, नीरज गुप्ता, अजय त्यागी, अनुज बंसल, विरेंद्र सैनी, अंकित, प्रदीप कुमार, अभिषेक, सोमनाथ बिंद्रा, डॉ. देवेंद्र बंसल, सुशील कुमार, सूरजमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed