माछरा। ब्लॉक क्षेत्र माछरा अंतर्गत गांव रछौती में बुधवार को राशन विक्रेता का चयन हुआ। जिसमें जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में ग्रामीण एकत्र हुए। यहां ममता गुर्जर पत्नी संदीप गुर्जर को चुना गया।
माछरा ब्लॉक अंतर्गत गांव रछौती में पहले रमादेवी पत्नी अनिल कुमार के नाम राशन एजेंसी थी। उन्होंने कुछ समय पर इसे छोड़ दिया था। इसके बाद रछौती की एजेंसी हसनपुर कलां के राशन विक्रेता जयवीर सिंह से संबद्ध कर दी थी। शासन आदेशानुसार गांव रछौती में बुुधवार को जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। इसमें मुंडाली थाना, किठौर थाना समेत अन्य पुलिस बल लगाया गया। यहां ब्लॉक माछरा से एडीओ अताउर रहमान, परवेश कुमार, कर्मवीर, शिवम यादव, राजकुमार राणा, लोकेश कुमार, आशीष कुमार आदि अधिकारी पहुंचे थे। यहां एजेंसी के लिए ममता पत्नी संदीप गुर्जर, मतीन, मोनिका पुत्री रामवीर ने नामांकन किए। यहां मोनिका का नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद ममता गुर्जर एवं मतीन रह गए। यहां मतीन के 633 तथा ममता गुर्जर पत्नी संदीप गुर्जर को 980 ग्रामीणों का समर्थन मिला। इस पर ममता गुर्जर को एजेंसी आवंटित कर दी गई। इस दौरान मुंडाली एसओ विनोद कुमार, परवेश, शिवम यादव, आशीष, ग्राम प्रधान रमेश चन्द भारती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।