Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Train: Will reach Anand Vihar from Meerut for Rs 130, fare in ordinary coach till Sahibabad will be...

Rapid Train: मेरठ से 130 रुपए में पहुंचेंगे आनंद विहार, साहिबाबाद तक साधारण कोच में इतना होगा किराया

Sun, 05 Jan 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 05 Jan 2025 12:59 PM IST
सार

दिल्ली तक रैपिड का संचालन प्राथमिकता में है। इसके बाद मेरठ के शताब्दीनगर तक संचालन होगा। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Rapid Train: Will reach Anand Vihar from Meerut for Rs 130, fare in ordinary coach till Sahibabad will be...
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार तक नमो भारत (रैपिड रेल) को प्रधानमंत्री ने रविवार को हरी झंडी दिखाई। मेरठ साउथ से आनंद विहार तक 130 रुपए में सफर किया जा सकेगा। जबकि साहिबाबाद तक साधारण कोच में यह किराया 110 रुपए है।
विज्ञापन

दिल्ली तक रैपिड का संचालन अब प्राथमिकता में है। वहां तक काम पूरा होने के बाद मेरठ के शताब्दीनगर तक संचालन होगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन (टीपीनगर-माधवपुरम चौराहा) तक ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर का काम अंतिम चरण में है। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है।
इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे।
 
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली-नोएडा पहुंचना होगा आसान, शताब्दीनगर अगला पड़ाव
न्यू अशोक नगर दिल्ली तक रैपिड नमो भारत का संचालन होने से मेरठ से न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा पहुंचना भी आसान होगा। मेरठ से दिल्ली तक के सफर का इंतजार खत्म होने के बाद अब शहर वासियों को शताब्दीनगर से सफर होने का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि है कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शताब्दीनगर से दिल्ली तक सफर शुरू हो जाएगा। आरआरटीएस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि जून-2025 तक मोदीपुरम तक रैपिड संचालन का लक्ष्य है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed