फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid runs empty in half the city, passenger service should be started

Meerut News: आधे शहर में खाली दौड़ती है रैपिड, यात्री सेवा शुरू होनी चाहिए

Tue, 16 Dec 2025 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rapid runs empty in half the city, passenger service should be started
सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संसद में उठाया रेपिड ट्रेन और गंगा एक्सप्रेसवे का मुद्दा
विज्ञापन

-शहर में रेपिड के शेष हिस्से पर यात्री सेवा शुरू करने की मांग की
-बोले-गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट छोटे कर एमएसएमई सेक्टर को दिए जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को संसद में मेरठ के दो महत्वपूर्ण मामलों को उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबा आरआरटीएस बना है। इसमें से केवल 56 किलोमीटर में ही रैपिड ट्रेन चल पाई है। शेष बचे हुए भाग पर दिन में चार बार खाली ट्रेन खाली आती और जाती है। ट्रायल पूरा हो चुका है। स्टेशन भी बन चुके है, लेकिन बचा हुआ भाग में यात्री सेवा अभी शुरू नहीं हुई है।

लाखों लोग इस बचे रूट पर रैपिड ट्रेन व मेट्रो चलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रैपिड ट्रेन व मेट्रो चलने से मेरठ से दिल्ली जाने में लोगों का समय बचेगा और मेरठ महानगर को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। सांसद लक्ष्मीकांत ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे विकसित किया गया है। इससे मेरठ से प्रयागराज के दूरी और समय बचेगा। यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। उनके निर्णय से एमएसएमई सेक्टर को समाप्त करने की स्थिति आ गई है। प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में 15 हजार वर्ग मीटर के 10 प्लॉट हैं। 20 हजार वर्ग मीटर के 26 प्लॉट है। 33400 वर्ग मीटर के 24 प्लॉट है और 51 हजार वर्ग मीटर के 22 प्लॉट है। इससे स्पष्ट है कि जो लोग प्लॉट लेंगे और उनकी सब प्लाटिंग करेंगे। इससे लघु उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर का शोषण होगा। सांसद ने कहा कि सरकार स्वयं प्लॉट को छोटा करके सीधे एमएसएमई को सरकार नियमों के अधीन आवंटित करें ताकि एमएसएमई सेक्टर को शोषण से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed