फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail Track Cunstruction: Pillar foundation placed with crane, highway jammed for one hour

Rapid Rail Track Cunstruction: क्रेन से रखा पिलर का फाउंडेशन, एक घंटे तक हाईवे हुआ जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 17 May 2023 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 May 2023 10:49 AM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में रैपिड ट्रैक के लिए बुधवार सुबह पिलर के फाउंडेशन रखने को लेकर बड़ी क्रेन को मंगाया गया। इस दौरान एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई और मरीज की सांसे उखड़ने लगी। वहीं जाम के कारण लोगों के वाहनों को निकालने में पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
Rapid Rail Track Cunstruction: Pillar foundation placed with crane, highway jammed for one hour
रैपिड ट्रैक निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में रैपिड रेल के कार्य के दौरान पल्लवपुरम फेज 1 स्थित स्टेशन पर सुबह पिलर के  फाउंडेशन रखने को लेकर बड़ी क्रेन को मंगाया गया हाईवे पर बड़ी क्रेन खड़ी कर पिलर को रखा गया। जिसके चलते करीब एक  घंटे  तक हाइवे जाम रहा जिस कारण से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


मेरठ दिल्ली ट्रेन का कार्य तेजी से चल रहा है। पल्लवपुरम फेज 1 के सामने स्टेशन बनाया जा रहा है। पिछले करीब दो साल से सर्विस रोड से ही वाहनों को निकाला जा रहा है और मेरठ की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पिता के लाड़-मां की ममता पर भी न खाया तरस, इकलौते बेटे ने इस कदर की हैवानियत, दंपती के शव देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे हाईवे स्थित स्टेशन पर पिलर के बड़े फाउंडेशन रखने से जिसके लिए बड़ी क्रेन को मंगाया गया। क्रेन हाईवे पर खड़ी कर फाउंडेशन को रखा गया है जिसके चलते हरिद्वार से मेरठ की ओर जाने वाला हाईवे एक् ओर से पूरी तरह बंद हो गया।

हाईवे पर काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। वाहनों के बीच में एक एंबुलेंस भी फस गई। एंबुलेंस में बैठे मुजफ्फरनगर के एक मरीज की  सांसें उखड़ने लगी, जिसके चलते बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को वहां से निकाला गया। करीब 1 घंटे तक हाइवे जाम रहा और वाहनों को निकालने में यात्रियों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed