फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Ministry of Urban Development Secretary will inspect

रैपिड रेल : शहरी विकास मंत्रालय सचिव करेंगे निरीक्षण

Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Ministry of Urban Development Secretary will inspect
मेरठ। शहर में चल रहे रैपिड रेल निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज मेरठ आएंगे। सुबह 10 बजे से दिल्ली के सरायकाले खां से निरीक्षण शुरू करेंगे। इसके बाद वह मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए परतापुर तिराहे पहुंचेंगे। वह मेरठ में परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन होते हुए एलिवेटेड ट्रैक को देखते हुए भैंसाली स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। ये स्टेशन भूमिगत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ में मेट्रो प्लाजा से लेकर बेगमपुल तक भूमिगत ट्रैक का निर्माण किया जाना है। ये किसी मंत्रालय के सचिव का पहला दौरा है। उनके साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एमडी विनय कुमार, कमिश्नर मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद और मेरठ के जिलाधिकारी, एमडीए उपाध्यक्ष, नगरायुक्त मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को भैंसाली स्टेशन में अंदर जाने के लिए वाहनों का रास्ता तैयार किया गया। वहीं, नगर निगम की ओर से तहसील के आसपास सफाई भी कराई गई। शहर विकास मंत्रालय सचिव होने के चलते प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से एमडीए उपाध्यक्ष को भी सचिव के दौरे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed