फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: 300 meters off Delhi RoadWill...will be opened 10 feet way

रैपिड रेल : 300 मीटर दिल्ली रोड बंद होगा...रूट को किया जाएगा वनवे, खोला जाएगा 10 फीट रास्ता

Thu, 06 Apr 2023 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 02:16 AM IST
सार

रैपिड रेल निर्माण कार्य के चलते एनसीआरटीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि मेट्राे प्लाजा से लेकर टीपी नगर चौराहे तक पूरा रोड बंद नहीं किया जाएगा, केवल शारदा रोड से 300 मीटर के दायरे में (जगदीश मंडप) रोड को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
Rapid Rail: 300 meters off Delhi RoadWill...will be opened 10 feet way
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल निर्माण कार्य के चलते एनसीआरटीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि मेट्राे प्लाजा से लेकर टीपी नगर चौराहे तक पूरा रोड बंद नहीं किया जाएगा, केवल शारदा रोड से 300 मीटर के दायरे में (जगदीश मंडप) रोड को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों के लिए 10 फीट रास्ता खुला रहेगा। इस पर बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी और ट्रैफिक एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की, जिसमें निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी भी शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को पुलिस के साथ-साथ कंपनी और नगर निगम के अधिकारी मौका मुआयना करेंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि कब से यह रोड बंद होगा।

विज्ञापन

 
व्यापारियों ने दिए सुझाव
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि रोड छह माह बंद होने से व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। ऐसे में भूमि अधिग्रहण की तर्ज पर आमदनी से पांच गुना मुआवजा दिया जाए। कम से कम 50 हजार रुपये मुआवजा होना चाहिए। इसके अलावा फुटबॉल चौक से रामलीला मैदान तक बनने जा रहे आरआरटीएस का पूरा प्लान सभी व्यापारियों को दिखाया जाए. जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि निर्माण पूरा होने के बाद उनकी दुकानों के आगे कितनी जगह आवागमन के लिए बचेगी।
विज्ञापन

 
टीपी नगर की सड़कें कराई जाएं ठीक, अतिक्रमण हटाएं
संयुक्त व्यापार संघ के प्रधान नवीन गुप्ता ने सुझाव दिया कि रोड बंद होने से पूरा ट्रैफिक टीपी नगर या माधवपुरम से होकर गुजरेगा। दोनों ही एरिया की सड़क खराब हैं और अतिक्रमण हो रखा है। रोड बंद करने से पहले दोनों सड़कों को ठीक किया जाए और अतिक्रमण भी हटवाया जाए, जिससे वहां पर जाम की स्थिति न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 2024 में यहां भी होंगी अमेरिका जैसी सड़कें, चलेगी ड्रोन टैक्सी

रूट को किया जाएगा वनवे
अभी तक की प्रस्तावित योजना के अनुसार, शारदा रोड से दिल्ली रोड पर 300 मीटर रास्ता बंद करने की तैयारी है। इस दौरान करीब 10 फीट का रास्ता खोला जाएगा, जिसपर पैदल और दोपहिया वाहन निकल सकेंगे। टेंपो और ई-रिक्शा से लेकर अन्य सभी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।

रास्ते को वनवे रखा जाएगा, जिस पर दिल्ली की तरफ से आने वाले दोपहिया वाहन शारदा रोड पर एंट्री कर सकेंगे जबकि शारदा रोड से जिस वाहन को दिल्ली की तरफ जाना है, उसको दिल्ली गेट से मेट्रो प्लाजा पर फुटबाॅल चौक से होकर टीपी नगर से होते हुए दिल्ली रोड पर आना होगा।
 
ये रहे मौजूद
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, शारदा रोड व्यापारी मनीष शर्मा, सरदार नरेंद्र सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, सरदार नरेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, विजय आनंद अग्रवाल, राकेश लोहिया, संजीव जिंदल, विकास गिरधार, अपार मेहरा, अमित सिंघल विजय आनंद, तरुण गोयल, पिंकी चिनौटी आदि मौजूद रहे।
 
यह बोले एसपी ट्रैफिक
निर्माण कंपनी के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई है। व्यापारियों ने अपनी कुछ मांगें रखी हैं। पूरा रोड बंद नहीं होगा, करीब 300 मीटर का रोड बंद किया जाएगा। शुक्रवार को निर्माण कंपनी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया जाएगा। इसके बाद रोड को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed