{"_id":"69fe02403ebb66d7200ba23a","slug":"rapid-action-against-arms-smugglers-police-failed-to-apprehend-alleged-bjp-leader-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1182371-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हथियार तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई... कथित भाजपा नेता को पुलिस नहीं पकड़ पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हथियार तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई... कथित भाजपा नेता को पुलिस नहीं पकड़ पाई
विज्ञापन
फायरिंग कर स्कॉर्पियो में चार अवैध हथियार छोड़कर भागे आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
स्कॉर्पियो पर था भाजपा का झंडा, लिखा था मंडल अध्यक्ष, नोटों की गड्डियों संग वीडियो हुआ था वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में पुलिस ऑपरेशन शस्त्र चलाकर हथियार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने हथियार तस्करों की गिरफ्तारी कर कई खुलासे भी किए हैं। इसके बावजूद मवाना थाना क्षेत्र के भिड़वारा गांव में भांजियों की शादी व विदाई में 15 राउंड हर्ष फायरिंग कर भागे कथित भाजपा नेता रोबिन मोरल को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी कर दिया गया है। आरोपी का सुराग मिला है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव भिड़वारा में 20 अप्रैल को राजेंद्र सिंह की दो बेटियों की शादी थी। एक बेटी की बरात हुमायूंपुर व दूसरी बेटी की बरात करीमपुर भंडोरा से आई थी। विवाह समारोह में राजेंद्र सिंह की पत्नी का भाई रोबिन मोरल भांजियों की शादी में भात देने के लिए आया था। रोबिन काले रंग की फरीदाबाद नंबर की नई स्कॉर्पियो में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव से अपने साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर आया था। आरोप था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हर्ष फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी स्कॉर्पियो में चार वाहन और कारतूस छोड़कर भाग गए। इस मामले में दरोगा ज्ञानेंद्रपाल सिंह की तहरीर पर आयुध अधिनियम की धारा 3 और 25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की थी लेकिन अब तक कथित भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं की की गई है।
रोबिन मोरल के हथियार तस्करी में लिप्त होने की आशंका
इस घटना के बाद आरोपी रोबिन मोरल के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की पोस्ट पर उसने काला घोड़ा लिखा था। वीडियो के साथ उसने काली गाड़ी रखे काले काम करे तू... गाना लगा रखा था। इस वीडियो में वह अपने साथियों के साथ नोटों की गड्डियां गिनता नजर आ रहा था। उसकी स्कॉर्पियो से भी अवैध हथियार मिले थे। इससे उसके हथियार तस्करी में लिप्त होने की आशंका है। इसका समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो डिलीट कर दिया गया था।
विज्ञापन
वर्जन....
पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। आरोपी के घर व अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जा चुकी है लेकिन वह वहां नहीं मिला है। थाना पुलिस व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी टीमों को जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
अभिजीत कुमार, एसपी देहात
-- -- -- -- -- --