{"_id":"5a899da14f1c1b93268bad94","slug":"raped-with-10-year-old-girl-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आई 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, चीख सुनकर दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में आई 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, चीख सुनकर दौड़े लोग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में बारात में आई एक दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। बालिका की चीख सुनकर बारातियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पीटा। पुलिस के आने से पहले ही युवक लोगों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : हाईकोर्ट की वकील को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह की थी साजिश
विज्ञापन
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को गांव में बारात आई थी। वह अपने दस वर्षीय पुत्री के साथ विवाह में शामिल हुआ था। खाना खाने के बाद जब बारात चढ़त की तैयारी में बाराती लगे हुए थे, इस दौरान गांव का ही एक युवक शुभम पुत्र उदयराज उनकी पुत्री को बहलाकर मंडप के पीछे खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर बारात में शामिल कुछ लोगों को आता देख भागने की कोशिश की पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन
पढ़ें : बीए की छात्रा से जबरन बलात्कार, धोखे से किया निकाह, 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। युवक इसी बीच लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए बिजनौर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/