फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with widow, communal tension in Meerut

यूपी: विधवा से घर में घुसकर बलात्कार, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 15 Jun 2018 11:56 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 15 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Rape with widow, communal tension in Meerut
फाइल फोटो

यहां विधवा के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव पैदा हो गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। खरखौदा थाना क्षेत्र में विधवा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई करते हुए धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को घर में अकेली थी। उसकी सास अपनी बेटियों को लेकर रिश्तेदार के यहां पर ईदी लेकर गई थी। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाला टीटू नाम का युवक महिला के घर पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम उसकी सास घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने घर पर पहुंचकर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : घर में अकेली थी नवविवाहिता, बुरी नीयत से कमरे में घुसे दरिंदे, जबरन सामूहिक बलात्कार

पीड़ित पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित महिला की दो महिला रिश्तेदारों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने थाना खरखौदा पहुंचकर तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खरखौदा मेघराज सिंह के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। आरोपी पक्ष के मकान पर पर दबिश दी गयी। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed