फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with son's wife, daroga Suspend, case registered

यूपी: ससुर ने किया बहु से दुष्कर्म, आरोपी दरोगा सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Mar 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Mar 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rape with son's wife, daroga Suspend, case registered
आरोपी दरोगा

यूपी पुलिस में तैनात दरोगा पिछले कई महीनों से अपने बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। महिला ने एसएसपी से बताया कि उसका ससुर पिछले कई महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा है। आरोपी ससुर यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आरोपी दरोगा (श्रीनिवास यादव) थाना नौचंदी क्षेत्र में सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। दरोगा का लड़का मध्य प्रदेश में सिपाही के पद पर तैनात है। जबकि उसकी पत्नी परिवार के साथ मेरठ में ही रहती हैं। सिपाही की पत्नी सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मिली और आपबीती सुनाई। एसएसपी ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही महिला थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार

Rape with son's wife, daroga Suspend, case registered
एसएसपी मंजिल सैनी

बता दें कि आरोपी दरोगा (श्रीनिवास यादव) मूल निवासी एटा का है। यहां देहलीगेट थाने में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोपी दरोगा सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। 

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed