फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with girl, report against the accused

किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 04:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Feb 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Rape with girl, report against the accused
फाइल फोटो

मेरठ के एक गांव में किशोरी से अपहरण के बाद दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार है, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार के अनुसार बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा सोमवार शाम अपनी मां के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आयी थी। मां-बेटी एक गांव से पास ही दूसरे गांव पैदल जा रही थीं। इस दौरान गांव के पहचान के युवक ने छात्र को गांव में छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया था। आरोप है कि युवक ने छात्रा का अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना का करीब तीन घंटे बाद पता चला, तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के घर पर जाकर बखेड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : नर्स को ब्लैकमेल कर 2 साल तक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक कन्छित पुत्र वेदप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed