फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with girl in saharanpur, video viral

वायरल वीडियो देख पिता के पैरों तले खिसक गई जमीन, बेटी के साथ हुआ ये गलत काम

Mon, 20 Aug 2018 09:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rape with girl in saharanpur, video viral
फाइल फोटो

सहारनपुर के देवबंद में एक युवक ने दुकान पर सामान लेने जा रही किशोरी को घेर में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप व्हाट्सअप पर भी डाल दिया। परिजनों ने जब उक्त वीडियो देखी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने तहरीर दी।

विज्ञापन

 
किशोरी के पिता ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की सुबह 9 बजे उसकी पुत्री दुकान पर सामान लेने जा रही थी। पुत्री को अकेली देखकर गांव के ही एक युवक ने उसे जबरदस्ती एक घेर में खींच लिया तथा कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने एक युवक से उसकी वीडियो भी बनवा ली। 
विज्ञापन


आरोपी युवक ने पुत्री से कहा कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा और उसके भाई का कत्ल भी करा देगा। डर के कारण उसकी पुत्री ने घर में किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन सोमवार की सुबह उनके व्हाट्सअप पर जब उक्त वीडियो आई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वीडियो में पुत्री को आरोपी युवक के साथ कमरे से बाहर भागते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद उन्हें पुत्री ने पूरा घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप यह भी है कि आरोपी इससे पूर्व भी कई बार उसकी पुत्री को डरा धमकाकर जबरदस्ती दुराचार कर चुका है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जांच कराकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed