{"_id":"59a6742c4f1c1b51738b46a3","slug":"rape-with-eight-years-of-innocent-victim-suffering-from-sugarcane-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, गन्ने के खेत में तड़पती रही बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, गन्ने के खेत में तड़पती रही बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
मासूम के साथ रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर) में म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान पर बैठी आठ साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। लहूलुहान हालात में किशोरी गन्ने के खेत में तड़पती रही। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि अब तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नादराणा गांव के पास म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान लगा रखी है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे युवक अपनी आठ वर्षीय बहन को दुकान पर बैठाकर अपने गांव चला गया। लौटा तो उसकी बहन दुकान पर नहीं थी। तलाश करने पर बच्ची गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके साथ रेप किया गया था और खून बह रहा था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/