{"_id":"5d1fb9a48ebc3e3ca305b6a1","slug":"rape-victim-father-s-commits-suicide-meerut-news-mrt431775970","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा/मवाना। बहसूमा क्षेत्र के एक गांव के जंगल में गांव निवासी ऑटो चालक ने बेटी को इंसाफ नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ बहसूमा कुलवीर सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बहसूमा बाईपास पर कोहला के पास सड़क किनारे एक टेंपो खड़ा था। वहां गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे में लटका एक शव लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी शनाख्त पास के एक के चालक के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि चालक गांव से मवाना के लिए ऑटो चलाता था। परिजनों ने कौल निवासी युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
ऑटो चालक की बेटी ने दो माह पूर्व गांव के ही युवक के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर बलात्कार का मुकदमा मवाना थाने में दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपीका परिवार उत्पीड़न कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह का कहना है कि दुष्कर्म में नामजद आरोपी जेल में बंद हैं। लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि बेचारे ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात जेल में बंद आरोपी के परिजनों ने ऑटो चालक की बेटी से मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने नई रस्सी खरीदी, उसके बाद ऑटो सड़क पर खड़ाकर फांसी लगा दी।
विज्ञापन
युवती ने दी मारपीट की सूचना
बृहस्पतिवार रात को युवती ने यूपी 100 को सूचना दी कि एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस आरोपी को उठाकर थाने ले आई। सुबह गांव वाले थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि युवती ने झूठा आरोप लगाया है। बाद में गांव वाले ने राकेश कश्यप की ओर से एक पत्र सीओ को दिया। इसमें कहा गया है कि उसने युवती के परिवार को मकान बनाने के लिए रुपया उधार दिया था। उधार के रुपये मांगने पर परिवार के खिलाफ युवती ने बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसमें वह तथा उसके दो बेटे जेल चले गए थे। फिलहाल जमानत पर हैं। एक बेटा राज कश्यप जेल में है। पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी परिवार 15 लाख रुपये मांग रहा है। वहीं राकेश मवाना थाने में ही हिरासत में था।