फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape peerit ko mile

रेप पीड़ित किशोरी को मिलेंगे तीन लाख

Sun, 31 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 31 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
rape peerit ko mile
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रेप पीड़ित किशोरी को शासन की तरफ से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक लाख रुपये दो दिन के अंदर और दो लाख रुपये शीघ्र ही पीड़िता को मिलेंगे।
विज्ञापन

रेप पीड़िता की मां और एक अन्य रिश्तेदार ने शनिवार को डीएम जगतराज त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। पीड़िता का पिता किसी तरह मजदूरी कर परिवार को पाल रहा है। इस दौरान बच्ची के साथ जो हैवानियत हुई, उसके इलाज के लिए 35 हजार रुपये का कर्ज मोटे ब्याज पर लिया है। ऐसे में बच्ची के इलाज और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। डीएम ने कहा कि बच्ची का यदि बैंक में खाता है तो उसका नंबर दें, नहीं है तो तुरंत खाता खुलवाएं। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दो दिन के भीतर और बाकी दो लाख रुपये शीघ्र ही पीड़िता को मिल जाएंगे। डीएम ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। इस दौरान सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडे समेत सुमन शुक्ला, अशोक शर्मा, सूरजपाल, प्रवीण और मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मजबूती से लड़ेंगे केस
डीएम द्वारा तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ा है। किशोरी के पिता ने बताया कि अब वह और मजबूती से केस लड़कर बेटी को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि जब से यह केस चल रहा है, परिवार की खुशियां मानो खत्म ही हो गईं। उन्होंने आरोपी को सख्त सजा दिलाने की ठानी है, लेकिन इसमें आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। जब से केस हाईकोर्ट गया है, वे चार-पांच बार वहां जा चुके हैं। इसमें काफी खर्चा आता है। इस कारण वे काफी परेशान थे कि बेटी को न्याय कैसे दिलाएं। अब डीएम ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है तो वे मजबूती से केस लड़ेंगे और आरोपी को सख्त सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को बोला धन्यवाद
किशोरी के पिता ने कहा कि अमर उजाला उनकी पीड़ा को सबके सामने लाया, जिसके बाद सामाजिक संस्थाएं उनकी मदद के लिये आगे आई हैं। शनिवार को सारथी संस्था के साथ जाकर वे डीएम से मिले। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद। उधर, सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडे का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को कलंकित करती हैं। ऐसी घटनाएं तभी रुकेंगी, जब आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed