फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape of woman in the name of getting a house

Meerut News: मकान दिलवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman in the name of getting a house
खरखौदा। मकान दिलवाने के नाम पर होटल में बुलाकर महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इस मामले में थाना लोहियानगर में तहरीर दी है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह एक अन्य महिला के साथ 24 सितंबर को मकान व प्लाट देखने के लिए गांव हाजीपुर में एक दूसरे समुदाय के युवक से मिलने आई थी। युवक ने दो साथियों के साथ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर व पीपली खेड़ा में प्लाट व मकान दिखाए। उसने पीड़िता को लोहियानगर में भी क्वार्टर दिखाए। महिला के अनुसार 26 सितंबर को युवक ने उसे फोन किया और सस्ता मकान दिखाने की बात करते हुए उसे एक होटल में बुला लिया। महिला वहां पहुंची तो युवक ने होटल के कमरे का दरवाजा बंद कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 1090 व 112 नंबर पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed