ब्लैकमेल कर लूटता रहा युवती की आबरू, सहेली के भाई समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली के भाई ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बनाकर दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट की।
वहीं पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना क्षेत्र की है।
कैराना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की दो साल पूर्व कैराना स्थित महाविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव भूरा निवासी युवती से उसकी दोस्ती हो गई। युवती उसका लैपटॉप मांगकर अपने साथ ले गई थी। एक दिन छात्रा अपना लैपटॉप लेने के लिए उसके घर पहुंची। आरोप है कि युवती के भाई मेहरबान ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील क्लिप इंटरनेट के जरिये वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करता रहा।
आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। 30 जुलाई को आरोपी मेहरबान, उसकी बहन, भाई दिलशाद, भाभी निवासी गांव भूरा और दो अन्य अज्ञात ने छात्रा के घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से इसकी शिकायत की, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुख्य आरोपी मेहरबान सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/