फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sexual assault for five years on the pretext of marriage

दरिंदगी: SSP को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी युवती, पांच साल तक आबरू लूटता रहा युवक, तीन बार गर्भपात भी कराया

Fri, 17 Nov 2023 12:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

Meerut News : पीड़ित युवती एसएसपी को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया गया। यही नहीं तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। एसएसपी ने कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
sexual assault for five years on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर पांच साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रेमी ने तीन बार उसका गर्भपात भी करा दिया। अब शादी की बात करने पर परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से पिछले पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक अक्सर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वह तीन बार गर्भवती हुई लेकिन प्रेमी ने हर बार उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब प्रेमी के घर वालों ने दोनों की शादी कराने से इनकार कर दिया। बुधवार को प्रेमी भी शादी के वादे से मुकर गया। जब वह उसके घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed