फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape case, and 5 year old girl was raped in Meerut

शर्मनाक! यूपी में 5 साल की बच्ची से बलात्कार, मासूम की चीख सुन दौड़े परिजन, जमकर धुनाई

Sun, 26 Aug 2018 08:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 26 Aug 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Rape case, and 5 year old girl was raped in Meerut
बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद कोतवाली पहुंचे लोग और पकड़ा गया आरोपी। (नीचे) - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मेरठ जिले के कोतवाली इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करते आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में जैद पुत्र इरशाद घर के पास रहने वाले एक परिवार की पांच साल की बच्ची को पढ़ाता था। आरोप है कि बच्ची को पढ़ाने के बहाने जैद उसे घर की तीसरी मंजिल पर ले गया। जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर बच्ची के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जैद को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह पहुंचे। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वारदात की जानकारी लगने पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एक युवक ने पुलिस के सामने कहा कि आरोपी को मौके पर पीटकर मौके पर मार देना चाहिए था। ताकि फिर कोई ऐसी घिनौनी वारदात न करे। जिस पर पुलिस ने उसे धमकाकर वहां से भगाया। आरोपी के परिवार का बहिष्कार करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थम नहीं रहीं वारदातें

सरधना के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई। जिस पर जातीय संघर्ष हो गया। वहीं, नौचंदी में सात साल की बच्ची से पड़ोस के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा। लोगों ने पंचायत करके आरोपी और उसके परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया। 

मजबूत कार्रवाई होगी
ऐसे संगीन मामलों में पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होगी। आरोपी को संरक्षण देने वालों और उनके परिजनों पर भी कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

गैंगरेप का आरोप
थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो सवार दो युवक और एक युवती ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। छात्रा का आरोप है आरोपी उसे किसी अंजान जगह ले गए और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। होश में आने पर किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने आंबेडकर रोड पर एक आरोपी व दूसरे आरोपी के भाई को पकड़कर धुन डाला। बाद में पुलिस को सौंप दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई महेश चंद का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed