{"_id":"6ac65f91b67db3dcd9045ec4","slug":"ranji-meerut-s-priyam-and-hapur-s-kartik-selected-for-the-up-team-saharanpur-s-prashantveer-also-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी: यूपी की टीम में मेरठ के प्रियम गर्ग और हापुड़ के कार्तिक का चयन, सहारनपुर के प्रशांतवीर ने भी बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी: यूपी की टीम में मेरठ के प्रियम गर्ग और हापुड़ के कार्तिक का चयन, सहारनपुर के प्रशांतवीर ने भी बनाई जगह
Wed, 07 Oct 2026 08:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:34 PM IST
सार
Meerut News: यूपी क्रिकेट एसोशिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है। कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। कार्तिक त्यागी को यूपी लीग, आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।
विज्ञापन
कार्तिक त्यागी, प्रियम गर्ग और प्रशांतवीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से होने जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यूपी की टीम घोषित कर दी है। यूपीसीए ने मेरठ के प्रियम गर्ग और हापुड़ के कार्तिक त्यागी पर भरोसा जताया है। दोनों को टीम में शामिल किया गया है। सहारनपुर के प्रशांतवीर को भी टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रियम गर्ग पिछले काफी वर्षों से उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर यूपी रणजी ट्रॉफी टीम में उन्हें चुना गया है। कार्तिक त्यागी को यूपी लीग, आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है। रणजी ट्रॉफी मैच को लेकर कानपुर में लगे कैंप में भी दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया था। सात दिन तक चले कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस और क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आधार पर ही टीम का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है टीम
बुधवार को यूपीसीए की ओर से 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में रिंकू सिंह, अभिषेक, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, वंश चौधरी, जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया गया है।

प्रियम के पिता बोले- बेटे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
प्रियम के चयन पर उनके पिता नरेश गर्ग ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियम लगातार प्रदेश और जहां भी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने प्रियम के चयन पर खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।