{"_id":"60c51e6b8ebc3e40c92b3df4","slug":"rangdaari-case-open-relative-is-accused-meerut-news-mrt542474431","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला रिश्तेदार निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला रिश्तेदार निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला रिश्तेदार निकला
मेरठ। लालकुर्ती पैंठ बाजार में कपड़ा व्यापारी सतनाम सिंह नैय्यर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी नहीं है, बल्कि उनका ही एक रिश्तेदार निकला है। पुलिस ने आरोपी के एक करीबी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे देर रात तक पूछताछ की गई।
लालकुर्ती पैंठ बाजार में कपड़ा व्यापारी सतनाम सिंह की पत्नी मनमोहन कौर को आठ जून को कॉल करके 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। लालकुर्ती थाने में केस दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद व्यापारियों ने भी रोष जताया था।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते रंगदारी मांगकर व्यापारी के परिवार को डराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने शनिवार रात लालकुर्ती क्षेत्र से दो लोगों को उठाया है।
विज्ञापन
पता चला है कि रंगदारी मांगने का आरोपी व्यापारी का ही रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक कपड़ा व्यापारी के बेटे गुरजोत की टीपी नगर में कपड़े की दुकान है। वहीं से ही जुड़े विवाद के कारण रंगदारी मांगी गई। देर रात तक लालकुर्ती थाने की पुलिस, एसओजी की टीम छानबीन में जुटी रही। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मुख्य आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले मामले में पुलिस आरोपी के बेहद करीब पहुंच गई है। रंगदारी मांगने वाला कपड़ा व्यापारी का ही करीबी है। पुलिस इस वारदात का जल्द खुलासा कर देगी।