Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ran with jalebi, also did tug of war

Meerut News: जलेबी लेकर दौड़े, रस्साकसी भी की

Wed, 03 Dec 2025 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Ran with jalebi, also did tug of war
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन गेट नंबर-4 में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने किया। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत मेरठ जनपद के दिव्यांग बच्चों की रस्साकसी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, गायन, चित्रकला, छूकर पहचानो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को बीएसए ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को अधिकाधिक संख्या में लाभ पहुंचाया जा रहा है। संचालन गीता सचदेवा ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार, पुष्पा यादव, सीमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed