{"_id":"5a0f47b94f1c1b86698bc517","slug":"ramp-par-utre-doctor-ne-kiya-cat-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैंप पर उतरे डाक्टरों ने किया कैटवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर उतरे डाक्टरों ने किया कैटवॉक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में चल रहे स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट 2017 में शुक्रवार शाम डाक्टरों ने रैंप पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। यहां आयोजित फैशन शो में मुख्य अतिथि मिस इंडिया अमनप्रीत वाही रहीं। इसके अलावा दिन में हुए कार्यक्रमों में प्रकृति बचाने का संदेश देते हुए डाक्टरों ने फेस पेंटिंग के साथ लीफ पेंटिंग और बीच मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मेडिकल कॉलेज में हुए फैशन शो में एमबीबीएस, पीजी छात्रों और चिकित्सक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ती दुबे, प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी, अध्यक्ष डॉ. विशाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार, मुख्य आयोजक डॉ. सचिन कुमार तथा मिस इंडिया अमनप्रीत वाही ने किया। जज की भूमिका में मिस इंडिया अमनप्रीत वाही, डॉ. पूनम देवदत्त, डॉ. अमित भटनागर रहे। इस दौरान चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंटस ने रैंप पर कैटवॉक कर वाहवाही लूटी। फेस्ट में 30 मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न हिस्सा ले रहे हैं।
एक मैच जीता तो दो हारा एलएलआरएम
फेस्ट के तहत शुक्रवार को क्रिकेट के चार मैच हुए। इसमें पहला मैच एलएलआरएम फार्मेसी और संतोष मेडिकल कालेज गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें एलएलआरएम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच एलएलआरएम और पीजीआई रोहतक के बीच हुआ। इसमें रोहतक ने जीत हासिल की। मैन आफ द मैच चार विकेट लेने वाले प्रदीप रहे। तीसरा मैच एनसी पानीपत और जीएमसी सहारनपुर के बीच हुआ। इसमें एनसी पानीपत ने 26 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में छह विकेट लेने वाले सुशील रूहेला मैन आफ द मैच रहे। चौथा मैच एलएलआरएम फार्मेसी और जीएमसी कोटा के बीच हुआ। मैच में जीएमसी कोटा ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच एलएलआरएम की तरफ से 40 रन और एक विकेट लेने वाले संदीप रहे।