फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila staging will start on 20th after Shiv Baraat

शिव बरात के बाद 20 को शुरू होगा रामलीला मंचन

Sun, 14 Sep 2025 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staging will start on 20th after Shiv Baraat
मेरठ..कंवलजीत..शहर रामलीला कमेटी ने राधा गोविन्द मंडप में प्रेसवार्ता करते शहर रामलीला कमेटी के
- शहर रामलीला कमेटी ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला कमेटी की ओर से गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में प्रेसवार्ता की गई। इसमें रामलीला मंचन की तैयारियों के बारे में बताया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिव बरात के बाद 20 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा।
कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर को जिमखाना मैदान में शाम चार बजे कुलदीप शर्मा द्वारा भूमि पूजन के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। मुख्य संयोजक राकेश गर्ग ने बताया कि 19 सितंबर को शाम चार बजे भगवान शिव की बरात सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। इसके संयोजक अनिल गोल्डी होंगे।
विज्ञापन


महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर ने बताया कि 20 सितंबर से रात आठ बजे जिमखाना मैदान में पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा। कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू ने कहा कि 23 सितंबर को श्री रामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता होंगे। शोभायात्रा से पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल द्वारा भगवान के प्रसाद भोग की व्यवस्था की जाएगी। समिति संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। इससे युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होगा। संरक्षक आलोक गुप्ता ने कहा कि सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य समन्वयक रोहताश प्रजापति ने बताया कि विजय दशमी पर रावण दहन दो अक्तूबर को रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर शाम छह बजे होगा। उद्घाटनकर्ता अजय अग्रवाल और तिलककर्ता डॉ. रामकुमार गुप्ता होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया कि चार अक्तूबर को शिव पैलेस ब्रह्मपुरी में भरत मिलाप का मंचन होगा। इसके बाद रात आठ बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी। पांच अक्तूबर को सनातन मंदिर बुढ़ाना गेट से शोभायात्रा निकली जाएगी। इसके संयोजक मनोज वर्मा होंगे। दशहरा पर्व के संयोजक नीरज सैनी ने बताया कि छह अक्तूबर को भगवान राम का राजतिलक कबाड़ी बाजार में होगा। तिलककर्ता आलोक कंसल होंगे। कार्यालय मंत्री विपिन अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन रत्नाकर ड्रैमेटिक आर्ट प्रोडक्शन रोहिणी दिल्ली की ओर से किया जाएगा। उपाध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि आयोजन यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होगा। प्रेस वार्ता में संजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, मयंक अग्रवाल, राकेश जैन, मनोज अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed