फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila in Daurala: Friendship with Sugriva and the Killing of Vali

दौराला में रामलीला: सुग्रीव मित्रता और बाली वध

Wed, 14 Oct 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in Daurala: Friendship with Sugriva and the Killing of Vali
दौराला - सर श्रीराम इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही रामलीला में अतिथियों का स्वागत करते आयोजक। स
दौराला। सर श्रीराम इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को रामलीला में सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रामलीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण हनुमान के माध्यम से सुग्रीव से मिले। सुग्रीव ने श्रीराम को बाली के अत्याचारों और किष्किंधा से निकाले जाने की व्यथा बताई। श्रीराम ने सुग्रीव की सहायता का वचन दिया। इसके बाद सुग्रीव ने बाली को युद्ध के लिए ललकारा। घमासान युद्ध में श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने नई पीढ़ी को श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित कराने को इसका उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed