फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramala mill will start from four November and CM Yogi Adityanath will come in Baghpat district

किसानों से रू-ब-रू होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चार नवंबर से चलेगी रमाला चीनी मिल

Thu, 31 Oct 2019 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ramala mill will start from four November and CM Yogi Adityanath will come in Baghpat district
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में विस्तारीकरण के बाद सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ चार नवंबर से होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ चार नवंबर को रमाला में किसानों के बीच होंगे। पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद सीएम किसानों को भी संबोधित करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


डीसीओ अनिल कुमार भारती ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल का पेराई सत्र आरंभ हो चुका है। बागपत चीनी मिल 31 अक्तूबर और रमाला चीनी मिल चार नवंबर से नए पेराई सत्र की शुरुआत करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रमाला चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। विस्तारीकरण के बाद चीनी मिल का यह पहला सत्र होगा। बागपत के अलावा शामली जिले के किसानों को लाभ होगा। विस्तारीकरण के बाद सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल को इस बार 32 तौल केंद्र आवंटित किए गए हैं। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल के पास केवल सात तौल केंद्र थे। गन्ना उत्पादन क्षेत्र 76.97 लाख क्विंटल से बढ़ाकर इस बार 122.89 लाख क्विंटल कर दिया गया है। ऊन, मलकपुर और भैसाना चीनी मिल के तौल केंद्र रमाला मिल को शिफ्ट किए गए हैं। भैंसाना मिल का सबसे ज्यादा क्षेत्र रमाला मिल को दिया गया है। 
विज्ञापन


अब इन सेंटरों से रमाला में होगी सप्लाई
नए पेराई सत्र में ऊन चीनी मिल के लूंब प्रथम, द्वितीय, हेवा मीरपुर प्रथम-अ, हेवा मीरपुर द्वितीय, तुगाना प्रथम, तुगाना द्वितीय की सप्लाई रमाला मिल को होगी। मलकपुर चीनी मिल के तौल केंद्र लूंब तृतीय, लूंब चतुर्थ, कासिमपुर खेड़ी, तुगाना तृतीय, तुगाना चतुर्थ की सप्लाई इस बार रमाला मिल को होनी है। भैसाना चीनी मिल के भारसी, कनियान प्रथम, कनियान द्वितीय, जिवानी प्रथम, जिवानी द्वितीय, बिराल नदी प्रथम, बिराल नदी द्वितीय, बिराल नदी तृतीय, गांगनौली प्रथम, गांगनौली द्वितीय, गांगनौली तृतीय, मौजिजाबाद नांगल प्रथम, मौजिजाबाद नांगल द्वितीय, मौजिजाबाद नांगल तृतीय की सप्लाई इस बार रमाला चीनी मिल को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पेराई शुरू करेगी बागपत चीनी मिल
सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल में गुरुवार से पेराई आरंभ होगी। उपसभापति वीरेंद्र राणा ने बताया कि डीएम शकुंतला गौतम मुख्य अतिथि होंगी। चीनी मिल के तौल केंद्रों और गन्ना आवंटन क्षेत्र में इस बार फेरबदल नहीं किया गया है।

भुगतान कराने के लिए बना रहे दबाव
डीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि चीनी मिलों पर भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक भुगतान किसानों को कराया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed