Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई जन जागरण यात्रा, मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा से किया जोरदार स्वागत
Ram Mandir : श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिमों ने भी पुष्प वर्षा से जन जागरण यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। खास बात यह है कि इस दौरान हजारों मुस्लिमों ने यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया।
बताया गया कि यह जन जागरण यात्रा कंकरखेड़ा बाईपास रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह जन जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। बताया गया कि ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर ही जन जागरण यात्रा का समापन हुआ।
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व राम जन्मभूमि आंदोलन कार सेवक पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरण रथ यात्रा का मुस्लिमों ने भी जगह-जगह पर स्वागत किया। इस दौरान जन जागरण रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री
बता दें कि जन जागरण रथ यात्रा के दौरान राम मंदिर का भव्य नजरा देखकर शहरवासी भी काफी उत्साहित नजर आए। उधर, मुस्लिमों ने यात्रा का स्वागत भी किया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल भी चले। वहीं, आपसी भाईचारे की यह तस्वीर देखकर सभी धर्म के लोग काफी खुश हुए।
यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग