फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir:houses, markets and government offices are decorated with lights, rangoli at crossings

राम आए हैं: जगमगाए घर-बाजार और सरकारी दफ्तर, मेरठ के 500 से अधिक डॉक्टर अयोध्या में देंगे अपनी सेवाएं

Sun, 21 Jan 2024 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 11:41 AM IST
सार

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या तो राममय हो ही गई है। वहीं मेरठ में भी 22 जनवरी को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। यहां मंदिरों की सफाई से लेकर घर व द्वारों की सजावट के साथ साथ बाजारों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं मेरठ के पांच सौ से ज्यादा डाॅक्टर अयोध्या में रामभक्तों को अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
Ram Mandir:houses, markets and government offices are decorated with lights, rangoli at crossings
मेरठ में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सजे बाजार और मंदिर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहरवासियों में उत्साह चरम पर है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंग गया है। मंदिरों का भव्य श्रंगार किया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों की सजावट का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। बाजार फूलों से सजे और लाइटों से जगमग हैं। जगह-जगह रंगोली सजाई गई है। 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तर भी सजेंगे। अतिरिक्त लाइटें भी लगाई जाएंगी। शनिवार से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिला प्रशासन भी भव्य कार्यक्रम की तैयारी में हैं। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट और सरकारी कार्यालय में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट और सरकारी कार्यालय को भी सजाने का कार्य चल रहा है। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir:houses, markets and government offices are decorated with lights, rangoli at crossings
sheelkunj Meerut - फोटो : Amar Ujala

22 को नहीं कटेगी बिजली
22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर की बिजली नहीं कटेगी। पीवीवीएनएल ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारी की है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल की ओर से इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि शहर के सभी 52 बिजलीघरों पर जेई व अधिशासी अभियंता तैनात रहेंगे। लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी लाइनमैन 24 घंटे नजर रखेंगे। बाजारों में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त परिवर्तकों की व्यवस्था बिजलीघरों पर की गई है, जिससे कहीं भी कोई समस्या आए ता उसका तत्काल समाधान कराया जा सके। 

विज्ञापन

मेरठ के डॉक्टर अयोध्या में देगा अपनी सेवाएं
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के चिकित्सक अयोध्या में पहुंचने वाले राम भक्तों के लिए अपनी सेवाएं देंगे। एनएमओ के मेरठ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि एनएमओ के देश भर के 500 से अधिक चिकित्सक अयोध्या पहुंच रहे हैं। यह शिविर 15 जनवरी से प्रारंभ हो चुके हैं वह 15 फरवरी या आवश्यकता होने पर उसके बाद भी चलते रहेंगे। इसी श्रंखला में वह दो अन्य चिकित्सकों के साथ 24 जनवरी को मेरठ से अयोध्या जाएंगे। उनके साथ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ ज्ञानेश्वर टोंक, मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में कार्यरत डॉ ललिता चौधरी होंगी। वे वहां 25-26 जनवरी को अपनी सेवाएं देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed