फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ralod Supremo late Chaudhary Ajit Singh terahvin, people tribute in hawan

नम हुईं आंखें : रालोद सुप्रीमो स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर किया हवन, गांवों में दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 18 May 2021 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 May 2021 08:54 PM IST
सार

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर  विभिन्न राजनैतिक दलों ने जगह जगह हवन यज्ञ आयोजित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया।

विज्ञापन
Ralod Supremo late Chaudhary Ajit Singh terahvin, people tribute in hawan
गांवों में भी चौधरी साहब को दी गई श्रद्धांजलि  - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद कार्यकर्ता, किसानों व युवाओं सहित विभिन्ना संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियों ने मंगलवार को रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की तेहरवीं पर हवन भी किया गया। उनकी आत्माशांति के लिए पाठ किया। 
विज्ञापन

 
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित यज्ञ के उपरांत वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी है। उनकी नीतियों पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लेकर ही उन्हें सच्ची श्रदांजलि दी जा सकती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर रालोद प्रवक्ता अरूण तोमर बोबी, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, विश्वास चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेन्द्र मुन्ना, पूर्व विधायक डा अजय कुमार, पूर्व विधायक अजय तोमर, मोहित मुखिया, संजीव मान, सुरेश, विकास, ब्रहमपाल सिंह, मास्टर हरवीर, गौरव तोमर, निशांत, सचिन राणा, पंकज, अमित सौलंकी, विकास राठी, राजेन्द्र हेवा, शामिल रहे। इसके अलावा लुहारी गांव में डा संजीव आर्य सहित ग्रामीणों ने, मलकपुर गांव में किसान नेता बलजोर सिंह आर्य सहित अन्य ग्रामीणों व रालोद कार्यकर्ताओं ने, थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने भी हवन कर श्रद्वाजंलि दी और कहा कि उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में चीनी मिलें लगवाईं। आजीवन किसानों के लिए संघर्ष करते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जौहड़ी गांव में अखिल भारतीय जाट मंच की तरफ से शांति यज्ञ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष तोमर सूप, कुलदीप तोमर, इकबाल कवि, राजबीर सिंह, प्रशांत तोमर, जसंवत तोमर, मोहित मुखिया, विपिन, पिन्टू शामिल रहे।

दयानंद बाल विद्या मंदिर मे भी आर्य समाज ने चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह, डा ओमवीर, पीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल पथौलिया, श्योवीर, विनोद भारद्वाज, राममेहर, राजकुमार, जसवीर मलिक, जसवीर मलिक,सुशील चौधरी शामिल रहे।

शामली में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर  विभिन्न राजनैतिक दलों ने जगह जगह हवन यज्ञ आयोजित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का लोगों से आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed