फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ralod activists burnt sugarcane corps after did not receive outstanding sugarcane payment in shamli

शामली: बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की फसल

Sun, 11 Nov 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 11 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Ralod activists burnt sugarcane corps after did not receive outstanding sugarcane payment in shamli
मेरठ न्यूज

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के स्थानीय नेता राजन चावला के नेतृत्व में यूपी के शामली में डांगरोल गांव के किसानों ने फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने और किसानों की बकाया राशि भुगतान में उत्तर प्रदेश सरकार की असमर्थता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गन्ने की फसल जलाई।

विज्ञापन


बकाया गन्ना भुगतान न मिलने, गन्ने का भाव घोषित न करने से गुस्साए रालोद कार्यकर्ता और डांगरौल के किसानों ने गन्ने की फसल जलाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


शनिवार को रालोद के बैनर तले कांधला बुढ़ाना मार्ग पर किसानों ने गन्ने की फसल जलाई। इस रालोद युवा नेता राजन जावला ने बताया कि पिछले साल के गन्ना मूल्य का करोड़ों रुपया किसानों का मिलों पर बकाया है। किसान परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। दिवाली भी जैसे तैसे मनाई। अब गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक किसानों को ये नहीं पता कि उसका गन्ना किस भाव लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार सरकार जानबूझकर गन्ना मूल्य घोषित करने में देरी कर रही है। उसे पता है कि किसान गेहूं की बुवाई में लग जाएगा। बाद में गन्ना देना उसकी मजबूरी होगी। प्रदेश सरकार का किसानों की तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल किए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की। साथ ही बकाया गन्ना भुगतान दिलाने मांग की गई है।

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो फिर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मास्टर बलबीर सिंह, हरपाल सिंह, राजबीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश जावला, देवेंद्र, रोगेश, राहुल, पंकज, आकाश, आदि लोग मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed