{"_id":"5b81b76042c792463d4ad24f","slug":"rakshabandhan-par-subhe-ka-muhurt-hi-utaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर सुबह का मुहूर्त ही उत्तम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर सुबह का मुहूर्त ही उत्तम
amarujala
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रविवार को रक्षाबंधन पर सभी बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए मंगल तिलक करके रक्षा सूत्र बांधेगी। ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी के अनुसार राखी यानी रक्षा सूत्र बांधने का पर्व पूर्वोत्तर मुख करके सूर्योदय के बाद तथा अंधेरा होने से पूर्व दिन में ही मनाना शुभ रहेगा। रक्षाबंधन का उत्तम समय दोपहर 12 बजे तक माना गया है। सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक का काल चर लाभ अमृत का चौघड़िया रहेगा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए भद्रा मुक्त उत्तम समय
सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक
मध्यम समय
दोपहर 1:30 बजे से मध्याह्न 3:00 बजे तक
साधारण समय
शाम 6:00 बजे से शाम 6:47 बजे तक
राखी के लिए निषेध समय
सुबह 6 बजे से 7:45 बजे तक
दोपहर 12 बजे से 1:29 बजे तक
मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक क्रोध रोग कारक राहू काल रहेगा। शाम 4:30 बजे से छह बजे तक बहनें रक्षा बंधन बांधने से बचें। ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी के अनुसार इस बार राखी पर पंचक का कोई कुप्रभाव नहीं है।
विज्ञापन