{"_id":"6a8ee4b947f5b2950b036b67","slug":"raksha-bandhan-good-news-for-sisters-a-special-celestial-alignment-is-occurring-after-70-years-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: बहनों के लिए खुशखबरी, 70 साल बाद बन रहा विशेष योग, इस एक घंटे में राखी बांधना सबसे ज्यादा शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: बहनों के लिए खुशखबरी, 70 साल बाद बन रहा विशेष योग, इस एक घंटे में राखी बांधना सबसे ज्यादा शुभ
Wed, 26 Aug 2026 06:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:36 PM IST
सार
Meerut News: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार भद्रा की बाधा से मुक्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। इस अभिजीत मुहूर्त को राखी बांधने के लिए विशेष रूप से श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन
रक्षा बंधन 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को विपरीत ग्रह गोचर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 70 साल बाद आकाशगंगा में ग्रह-नक्षत्रों का ऐतिहासिक संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन भद्रा की बाधा से भी मुक्त रहेगा।
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव कौशल वत्स ने बताया कि 28 अगस्त को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रहेगी। पूर्णिमा तिथि की समाप्ति सुबह करीब 9:48 बजे बताई गई है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ये संयोग रक्षाबंधन के लिए विशेष माने जा रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में सूर्य सिंह, चंद्रमा कुंभ, मंगल मिथुन, बुध सिंह, गुरु कर्क, शुक्र कन्या, राहु कन्या और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये विशेष ग्रह स्थितियां अधिकांश राशियों के लिए समृद्धिदायक मानी जा रही हैं। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि राहुकाल का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है। लाभ और अमृत चौघड़िया सुबह 7:33 से 10:30 बजे तक रहेगी। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। इस अभिजीत मुहूर्त को विशेष रूप से श्रेष्ठ माना गया है।
कार्टून राखियां, घेवर और पर्सनलाइज्ड हैंपर की बढ़ी मांग
इस बार बच्चों के लिए कार्टून और सुपरहीरो वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ नए स्वाद और आकर्षक पैकिंग वाले विकल्प भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। भाई-बहन के बीच प्यार जताने के लिए पर्सनलाइज्ड हैंपर की मांग भी बढ़ रही है।
इस बार बच्चों के लिए कार्टून और सुपरहीरो वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ नए स्वाद और आकर्षक पैकिंग वाले विकल्प भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। भाई-बहन के बीच प्यार जताने के लिए पर्सनलाइज्ड हैंपर की मांग भी बढ़ रही है।
बाजार में स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन और मिकी माउस जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इनमें रंग-बिरंगे मोतियों और सजावटी स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। फोटो और वेब पेंटिंग डिजाइन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। कुछ राखियों में भाई-बहन की थीम पर दो कार्टून कैरेक्टर भी हैं। बच्चों के लिए छोटे खिलौना कैरेक्टर और आकर्षक पेंडेंट वाली राखियां भी हैं।
ये भी देखें...
सरवर हत्याकांड: प्रेमिका की शादी के लिए सरवर को जिम्मेदार मानता था राहुल, तीन साल पुरानी रंजिश में कर दी हत्या
ये भी देखें...
सरवर हत्याकांड: प्रेमिका की शादी के लिए सरवर को जिम्मेदार मानता था राहुल, तीन साल पुरानी रंजिश में कर दी हत्या