{"_id":"5f1919d18ebc3e63c03df268","slug":"raksha-bandhan-2020-the-post-office-has-issued-a-special-envelope-of-ten-rupees-for-rakhi-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर ने जारी किया स्पेशल लिफाफा, कोरोना काल में भाइयों तक ऐसे पहुंचेगी बहनों की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर ने जारी किया स्पेशल लिफाफा, कोरोना काल में भाइयों तक ऐसे पहुंचेगी बहनों की राखी
Thu, 23 Jul 2020 10:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
राखी के लिए स्पेशल लिफाफा
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रक्षाबंधन त्योहार के लिए डाक विभाग ने एक स्पेशल लिफाफा जारी किया गया है। खास बात है कि कोरोना काल में भी इस लिफाफे के माध्यम से बहनों की राखी समय पर भाइयों के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
आज से डाकघर में मिलेंगे राखी के लिए लिफाफे
शहर के मुख्य डाकघरों में आज से राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध होंगे। मुख्य डाकघर अधिकारी हरीश कुमार गोम्बर ने बताया कि लिफाफे की कीमत दस रुपये रखी गई है। आज से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। उप डाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि डाकघर में प्रदेश और शहर वार अलग- अलग टोकरी बनाई गई हैं। इसमें डबल हैंडलिंग की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोम्बर का कहना है कि राखी समय पर पहुंच सकें, इसके लिए सरकार द्वारा यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ शहर में भी इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/