{"_id":"5fa688ee0a004006d211d056","slug":"rakesh-tikait-targeted-officers-at-bhakiyu-panchayat-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में भाकियू की पंचायत, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में भाकियू की पंचायत, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात
Sat, 07 Nov 2020 05:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में बोलते राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। कहा कि किसानों को बकाया भुगतान आज ही मिलना चाहिए। जब डिजिटल दौर में पर्ची मोबाइल पर आ रही है तो गन्ने का भुगतान क्यों नहीं आ सकता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुख्यात बद्दो के आलीशान मकान में छिपे थे कई बड़े राज, देखकर उड़े हर किसी के होश, तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं मिला तो किसान शिव चौक पर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। पंचायत अभी जारी है। इस बीच भाकियू नेताओं और अधिकारियों के मध्य एक दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। पंचायत में काफी संख्या में तीन मंडलों के किसान शामिल हुए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/