{"_id":"61bda66ea56f7f5e686288dd","slug":"rakesh-tikait-says-minister-ajay-mishra-teni-son-ashish-mishra-is-threatening-farmers-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत बोले: गृह राज्य मंत्री टेनी का बेटा आशीष मिश्र जेल में किसानों को धमका रहा है, अजय मिश्र तुरंत बर्खास्त हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत बोले: गृह राज्य मंत्री टेनी का बेटा आशीष मिश्र जेल में किसानों को धमका रहा है, अजय मिश्र तुरंत बर्खास्त हों
Sat, 18 Dec 2021 02:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:44 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने कहा कि अजय मिश्र लखीमपुर के तिकुनिया कांड में 120बी के आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी की जाए और उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष किसानों को जेल में धमका रहा है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष मिश्र किसानों को जेल में धमका रहा है। अपने खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा है। ऐसा अपने पिता के पद के कारण कर रहा है।
अजय मिश्र इस मामले में 120बी के आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी की जाए और उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने जो समझौता किया है, उसे लागू करे।
राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का भुगतान बड़ा मुद्दा है। पहले यहां गन्ना भुगतान तुरंत होता है। किसान के पास पैसा आता था तो बाजार मजबूत होता था। अब किसानों के पास पैसा न होने से बाजार कामजोर हो गया है। यहां का बाजार कृषि पर आधारित है।
विज्ञापन
टीईटी का पेपर लीक होना सरकार की साजिश हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। ये सरकार किसानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने पर यह सरकार तुली हुई है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
जनता भी इसका विरोध करे। चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है, उसके लिए धन्यवाद। लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम सरकार की नीतियों की निगरानी करेंगे। भाजपा की हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से भी लोग बचकर रहें।