{"_id":"64b112e2ff83032e670528d7","slug":"rajeev-singh-of-meerut-will-seen-with-sunny-deol-in-kapil-sharma-show-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का नाम रोशन: कपिल शर्मा शो में धमाल मचाएंगे जूनियर सनी देओल, अमीषा पटेल भी रहेंगी स्टेज पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का नाम रोशन: कपिल शर्मा शो में धमाल मचाएंगे जूनियर सनी देओल, अमीषा पटेल भी रहेंगी स्टेज पर
Fri, 14 Jul 2023 02:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:48 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ के राजीव सिंह कपिल शर्मा के शो में धमाल मचाएंगे। वे अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ खूब मस्ती करते दिखेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कलाकार खेल के साथ-साथ छोटे परदे पर भी धूम मचा रहे हैं। हाल में ही कपिल शर्मा शो में मशहूर शायर अजहर इकबाल के नजर आने के बाद मेरठ के राजीव सिंह उर्फ जूनियर सनी देओल शो में नजर आएंगे। जिसमें बॉलीवुड कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ सेट पर खूब मस्ती करते दिखेंगे।
विज्ञापन
बताया गया कि शो 15 जुलाई व 16 जुलाई को प्रसारण होगा। सनी देओल ने कहा तुम हमेशा खुश रहो मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। जूनियर सनी देओल ने बढ़-चढ़कर डायलॉग सुनाए तो दर्शकों ने जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
राजीव सिंह ने बताया कि मेरे जीवन का यह बहुत बड़ा सपना है जो मैं चाहता था कि बॉलीवुड स्टार अपने गुरु सनी देओल के सामने कभी डायलॉग सुनाने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि भगवान ने मेरा सपना पूरा किया है। मुझे यह मौका कपिल शर्मा के शो में मिला है।
विज्ञापन