फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajbaha Sandhan road will be widened and constructed

Meerut News: रजबहा सांधन मार्ग का होगा चौड़ीकरण और निर्माण

Fri, 30 Jan 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rajbaha Sandhan road will be widened and constructed
राज्यमंत्री दिनेश खटीक का फोटो। (मवाना)
शासन ने 15.58 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। प्रदेश के राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के अथक प्रयासों से मेरठ-पौड़ी मार्ग से सांधन को होते हुए परीक्षितगढ़ मार्ग तक के सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। 15.58 करोड़ की धनराशि उक्त मार्ग के लिए स्वीकृत हुई है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि वर्ष 2017 से वह सांधन रजबहा मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग के लिए प्रयासरत थे। कई बार शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया। मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति से अवगत कराया गया। मवाना खुर्द मेरठ-पौड़ी मार्ग से सांधन रजबहा होते हुए उक्त मार्ग परीक्षितगढ़ मार्ग पर जाकर मिलेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि उक्त मार्ग की लंबाई नौ किलोमीटर है। इसके निर्माण के लिए 15.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। मार्ग की चौड़ाई अभी 3 मीटर है जिसे 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। जो लोग परीक्षितगढ़ की ओर से आ रहे हैं और बिजनौर की ओर जाना है उनको मवाना के जाम के मध्य से होकर नहीं गुजरना होगा। वह इस मार्ग का प्रयोग कर सीधे मवाना खुर्द होते हुए मेरठ-पौड़ी मार्ग पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मवाना के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मवाना के मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने से काफी हद तक जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि वह हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed