फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raised the problems of filth and waterlogging in the industrial area.

Meerut News: औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्याएं उठाईं

Fri, 03 Jan 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raised the problems of filth and waterlogging in the industrial area.
मेरठ---------विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम दीपक मीणा
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। संचालन उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

बैठक में आईआईए द्वारा कुंडा गेट से बिग बाइट तक सड़क में गड्ढे, असमान सतह और अपर्याप्त जल निकासी की हालत से अवगत कराते हुए समस्या निस्तारण का अनुरोध किया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्य के लिए ऐस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। 15वें वित्त आयोग की बैठक में स्वीकृति के बाद कार्य कराया जाएगा। गगोल रोड पर इंद्रापुरम कॉलोनी के बाहर नाले निर्माण का ऐस्टीमेट तैयार किया गया पर कार्य अभी तक नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य हेतु निविदा स्वीकृत हो चुकी है, शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

गगोल रोड पर सोफिया स्कूल से आगे न्यूटेक इंडस्ट्री के साथ अंदर वाली सड़क पर बहुत सी एक्सपोर्ट इकाइयां हैं। यहां की सड़कें औैर नालियां बहुत खराब स्थिति में है। जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। समस्या समाधान का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed