फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raised demand for siding station in loksabha

लोकसभा में माल साइडिंग स्टेशन की मांग उठाई

Sun, 20 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
raised demand for siding station in loksabha
मेरठ। जिले से गुजरने वाले ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माल साइडिंग स्टेशन की मांग लोकसभा में उठ गई है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को लोकसभा में मेरठ में भी डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का स्टेशन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर सांसद ने कहा कि ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर को हल्दिया से लुधियाना तक उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर मेरठ से गुजारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ में माल उतारने-चढ़ाने के लिए इस कॉरिडोर के किसी भी स्टेशन (साइडिंग) का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। सांसद ने कहा कि मेरठ औद्योगिक एवं आर्थिक दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। मेरठ में विभिन्न उत्पादों से संबंधित लगभग 20 हजार छोटी-बड़ी इकाइयां हैं। यहां से देश-विदेश में स्पोर्ट्स गुड्स, हैंडलूम, कागज, चीनी, आलू, कैंची आदि की आपूर्ति एवं निर्यात किया जाता है। इसके अतिरिक्त उद्योग की जरूरत की पूर्ति के लिए कच्चा एवं निर्मित माल विभिन्न देशों से आयात किया जाता है। मेरठ छह नेशनल हाईवे और दो एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्य औद्योगिक शहर मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, हापुड़, बुलंदशहर एवं नोएडा से जुड़ा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed