{"_id":"6ac112dc7396bda70c069a81","slug":"raised-awareness-among-the-youth-about-cleanliness-and-the-environment-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108928-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवाओं को स्वच्छता ओर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवाओं को स्वच्छता ओर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
Sat, 03 Oct 2026 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत माय भारत के वॉलंटियर रोहित रस्तोगी के नेतृत्व में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण सरंक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक भाजपा मोहित रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संदीप कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरूआत पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संदीप, श्रीचंद शर्मा, मुकेश गिरी, मनोज, योगेश, वंश, बिजेन्द्र कुमार अमित, पिंटू, अर्जुन जाटव आदि ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।