Rain In Meerut: सुबह से बरस रहे इंद्रदेव, मेरठ में मौसम हुआ सुहाना, लेकिन जलभराव से लोग परेशान
मेरठ में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव ने परेशानी बढ़ाई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विस्तार
मंगलवार की सुबह शहरवासियों के लिए राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे गर्मी का असर कम हो गया और मौसम सुहावना हो गया।
हालांकि बारिश के कारण मेरठ के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP: 'ऐसे मारा जाता है आदमी...जाकर देखो', ससुराल में साले ने इसलिए प्रॉपर्टी डीलर को मार डाला, आकाश का कबूलनामा
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। अगले दो दिनों तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।
उन्होंने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी। खासकर जो किसान धान की बुवाई की तैयारी में हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। धीरे-धीरे होने वाली यह बारिश फसलों के लिए उपयोगी साबित होगी और मिट्टी की नमी भी बनाए रखेगी।
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है।