फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rainfall caused temperature drop, damage to paddy crop

Meerut News: बारिश से गिरा तापमान, धान की फसल को हुआ नुकसान

Tue, 07 Oct 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rainfall caused temperature drop, damage to paddy crop
सुनील कैथवास....सुबह से आसमान में छाये रहे बादल, दोपहर में हुई बारिश। कमिश्नरी चौराहे से गुजरते
मोदीपुरम। बंगाल की खाड़ी में बन रहे तीन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में फिर से मौसम बदल गया है। रविवार रात में बारिश हुई। सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज बरसात हुई। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ गई। बरसात के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दोपहर काले बादल छाए रहे और दिन में ही अंधेरा छा गया। बाद में तेज हवा के साथ बारिश हुई। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। वहीं, बारिश 5.8 मिमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही कहना है कि मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, इस बारिश के बाद मेरठ समेत आसपास के जिलों के एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 133 रहा। शहर के गंगागर में 140, जयभीमनगर 144,पल्लवपुरम 114, बेगमपुल 125, दिल्ली रोड पर 134 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
धान सहित अन्य फसलों पर पड़ा असर
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय किसान धान की फसल काटने की तैयारी कर रहे हैं। धान की फसल पकी हुई खेत में तैयार है। ऐसे में अचानक वर्षा से नुकसान हुआ है। सरसों की भी बुवाई भी बरसात के कारण देरी से हो सकेगी। आलू की फसल की बुवाई का समय आ गया है, लेकिन खेतों में पानी भर जाने के कारण उनको सूखने में और देरी होगी। इससे फसल उत्पादन भी प्रभावित होगा। सब्जियों में खीरा, लौकी, तोरई, टमाटर, मिर्च, लोबिया के खेतों में नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुनील कैथवास....सुबह से आसमान में छाये रहे बादल, दोपहर में हुई बारिश। कमिश्नरी चौराहे से गुजरते

सुनील कैथवास....सुबह से आसमान में छाये रहे बादल, दोपहर में हुई बारिश। कमिश्नरी चौराहे से गुजरते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed