{"_id":"610b7e04ccccf310781c229a","slug":"rain-water-will-not-be-wasted-fifty-seven-gram-panchayats-marked-to-save-groundwater-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब बर्बाद नहीं होगा बारिश का पानी, मेरठ में भूजल बचाने को 57 ग्राम पंचायतें हुईं चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब बर्बाद नहीं होगा बारिश का पानी, मेरठ में भूजल बचाने को 57 ग्राम पंचायतें हुईं चिह्नित
Thu, 05 Aug 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
वर्षा के जल को संचित करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षा का जल न हो बर्बाद, जल संरक्षण को रखना याद। अटल भूजल योजना (कैच द रेन) के तहत मेरठ की 57 व प्रदेश की 550 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया। इसमें भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बुधवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट की बैठक की। उन्होंने कहा कि गिरता भूजल का स्तर चिंता का विषय है। सभी को भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना होगा। उन्होंने लोगों को जल संवर्द्धन व संचयन के संबंध में जागरूक करने के लिए कहा। अटल भूजल योजनांतर्गत जनपद के ब्लॉक रजपुरा की 35 व ब्लॉक खरखौदा की 22 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
वर्षा के जल को संचित करना व जल संरक्षण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट इंपलीमेंटेशन पार्टनर द्वारा बेस लाइन डाटा तैयार कर स्रोत, मूल्यांकन, उपलब्धता, जरूरत आदि बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए वाटर सिक्योरिटी प्लॉन बनाकर पहले ग्राम सभा स्तर से अनुमोदन कराते हुए जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। उसके बाद प्लान को राज्य स्तरीय कमेटी को अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद में नौ डिस्ट्रिक्ट इंपलीमेंटेशन पार्टनर (डीआईपी) जो कि एनजीओ है को चिह्नित किया गया, जिनके स्तर से कार्य किया जा रहा है। सहायक भू-भौतिकिविद् आशीष गुप्ता को अटल भूजल योजना के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इस मौके पर निदेशक भूगर्भ जल विभाग वीके उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गब्रयाल, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग आमोद कुमार, सहायक भू-भौतिकिविद् आशीष गुप्ता, नवरत्न कमल आदि मौजूद रहे।
सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर आज बंटेगा निशुल्क राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जनपद की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। इस दौरान राशन कार्ड धारकों को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यानाथ का फोटो लगा एक बैग भी मिलेगा। कुछ दुकानों पर टीवी और स्क्रीन भी लगाई गई हैं। जहां पर जनता प्रधानमंत्री को लाइव सुन सकेंगे। बुधवार को समस्त प्रशासनिक अमला इसकी तैयारी में जुटा रहा।
सभी दुकानों पर पहुंचे गेहूं और चावल : जनपद की सभी 930 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर बुधवार देर शाम तक राशन वितरण के लिए गेहूं और चावल की आपूर्ति की गई। जिले में 22 लाख यूनिट को राशन का वितरण किया जाता है। सभी दुकानों पर सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शेरगढ़ी स्थित एक दुकान पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन रहेंगे। इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में राशन वितरित किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी दुकानों पर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई हैं।