{"_id":"62cd16a7378de155646aa6f7","slug":"rain-in-western-up-temperature-decreases-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in UP: पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, भीषण गर्मी से बारिश ने दी राहत, सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in UP: पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, भीषण गर्मी से बारिश ने दी राहत, सड़कों पर जलभराव
Tue, 12 Jul 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह पश्चिमी यूपी में मौसम ने काफी राहत दी। देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदला और वेस्ट यूपी के सभी जिलों में जमकर बारिश हुई। बारिश से जहां गमी्र से राहत मिली है वहीं जलभराव की समस्या से शहर की जनता का जूझना पड़ा।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्ट यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह राहत भरी रही। आसमान परसुबह-सवेरे काले बादल धीरे-धीरे बारिश में बदल गए। तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मेरठ समेत सभी जिलों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: मेरठ को मिली कांवड़ स्पेशल ट्रेन, साप्ताहिक ट्रेनों के भी बढ़ाए ठहराव
पिछले 10 दिन से भीषण गर्मी झेल रहे वेस्ट यूपी के लोगों को मंगलवार की सुबह मौसम ने काफी राहत दी है। देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा होने से मौसम ने करवट बदल ली। सुबह करीब 8:45 बजे तेज झमाझम बारिश शुरू हुई। मूसलाधार बारिश के कारण मेरठ में हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस बारिश से जहां गर्मी से शहर वासियों को राहत मिलेगी। वहीं फसलों के लिए भी यह बारिश लाभकारी होगी। बारिश न होने के कारण उमस और बढ़ते तापमान के साथ गर्मी परेशान कर रही थी।
बारिश से कई जगह हो गया जलभराव
मंगलवार की सुबह शुरू हुई तेज बारिश ने मौसम को बदल दिया। बदलते मौसम के साथ बारिश से कई जगह पर जलभराव भी हो गया। शहर की निचली कॉलोनियों में भी बारिश का पानी भर गया और सड़कों पर भी पानी दिखाई दिया।
मेरठ में मोदीपुरम, कंकरखेड़ा के अलावा रुड़की रोड और शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या से शहर वासियों को परेशान होना पड़ा। नगर निगम के सफाई करने के दावे बारिश में फेल हो गए नालों से निकलता हुआ पानी सड़कों पर पहुंच गया, जिस कारण से शहर वासियों को परेशान होना पड़ा।