फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rain in Meerut and nearby areas after weak starting of Monsoon

मानसून: मेरठ में बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, कई जगह नहीं बरसे बदरा

Tue, 09 Jul 2019 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
rain in Meerut and nearby areas after weak starting of Monsoon
बारिश

पश्चिमी यूपी और आसपास अच्छी बारिश के बीच जिले में मानसून की चाल अभी धीमी है। सोमवार सुबह कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं सूखा रहा। इसके बाद गर्मी के तेवर फिर से तीखे हो गए और दिन भर उमस से बुरा हाल रहा। वहीं मंगलवार को दिन भर गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद को बादल बरसे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन


आलम यह है कि तापमान तो कम है। लेकिन उमस इतनी ज्यादा है कि गर्मी का अहसास बढ़ा रही है। मानसून की आमद के बावजूद शहरवासियों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को जहां बीच शहर में बादल मेहरबान हुए वहीं देहात क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। कई क्षेत्रों में जरा सी बारिश से ही जलभराव हो गया जिससे राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा ।

विज्ञापन

रविवार को मानसून ने कमजोर दस्तक दी थी। सोमवार सुबह सिविल लाइन, साकेत, शास्त्रीनगर, मंगलपांडे नगर, मोदीपुरम क्षेत्र समेत शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई तो देहात में भी मवाना के अलावा कहीं बारिश नहीं हुई। मंगलवार को भी यही हाल रहा।

एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में मामूली गिरावट आयी है। आईआईएफसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून की शुरुआत अभी धीमी है, जिस कारण से बारिश हल्की हुई है। अभी दो दिन मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश अच्छी होने से ही गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed