{"_id":"6a7b4d0e4b725195450883ca","slug":"rain-halts-arrival-of-fruits-and-vegetables-at-the-market-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1270375-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश ने रोकी मंडी में फल- सब्जियों की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश ने रोकी मंडी में फल- सब्जियों की आवक
विज्ञापन
बाहर से नहीं आई गाड़ियां, स्थानीय किसान भी नहीं पहुंचे, मंडी में जलभराव भी बना वजह
सब्जी और खाद्यान्न की गाड़ियां मध्यरात्रि पहुंचनी शुरू हुई
आज से आवक बढ़ने की उम्मीद
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा भले ही खत्म हो गई, लेकिन मंडी में फल और सब्जियों की आवक अभी प्रभावित है। बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से भी सब्जियों को नुकसान हुआ है, कांवड़ के बाद रास्ते पूरी तरह सामान्य नहीं हुए। आवक कम होने की यह भी बड़ी वजह है।
कांवड़ यात्रा के चलते एक सप्ताह से नवीन मंडी में फल सब्जियों की आवक प्रभावित चल रही थी। उम्मीद थी कि मंगलवार को सब्जी की आवक बढ़ेगी, लेकिन दिन निकलते ही शुरू हुई बारिश के कारण मंडी में आलू को छोड़कर बाकी हरी सब्जियों की आवक ही नहीं हो पाई। कांवड़ यात्रा के बाद रास्ते पूरी तरह सामान्य नहीं हुए इसलिए दिल्ली से आने वाले फल और सब्जियां मंडी में नहीं पहुंची।
सब्जी मंडी के आढ़ती अशोक प्रधान का कहना है कि उम्मीद थी कि मंगलवार को मंडी में सब्जी की कुछ आवक बढ़ेगी, लेकिन बारिश बाधा बनी। मंडी जलमग्न हो गई। दुकानों में पानी भर गया। किसान भी सब्जी नहीं लाए।
विज्ञापन
गल्ला मंडी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि बारिश के पानी से मंडी में दो-दो फीट पानी तो भर गया। पिछली बारिश में हुए नुकसान के बाद व्यापारियों ने दुकानों में भरे माल को भीगने से बचाने के इंतजाम कर लिए थे। इस कारण नुकसान से बच गए।
फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी इरशाद का कहना है कि मंडी में फल बुधवार सुबह से ही आने शुरू होंगे। चार-पांच दिन में मंडी का कारोबार पटरी पर वापस लौटेगा। मंडी में जलभराव के कारण दुकानों में फल रखने की भी जगह नहीं बची है।
मंगलवार को भी मार्गों पर बल्लियां लगी रही। रास्ते बंद थे, जिसके कारण बाहर से फल, सब्जी और खाद्यान्न मंडी नहीं आ सका। बारिश होने के कारण स्थानीय सब्जी की आवक भी शून्य के बराबर रही। केवल आलू मंडी में पहुंचा। जलभराव का मुख्य कारण दिल्ली रोड से गुजर रहे नाले से पानी की निकासी न होना है। नगर निगम को पत्र लिखे जा चुके हैं। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। - कुलदीप सैनी, सचिव मंडी समिति मेरठ।