फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain changed the weather, made us feel cold

Meerut News: बारिश से बदला मौसम, ठंड का एहसास कराया

Fri, 20 Mar 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather, made us feel cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शुक्रवार को दिन निकलते ही शुरू हुई बारिश का क्रम शाम तक जारी रहा। बारिश ने एक बार फिर से लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। पूरे दिन रुक कर हुई बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बीते कुछ दिन से मौसम परिवर्तन होने लगा था, जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने से पंखे आदि चलने शुरू हो गए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली, सुबह दिन निकलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम अपराह्न 1:00 बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी रुक कर बूंदाबांदी होती रही। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय सरसों की फसल पककर तैयार है और किसान कटाई कर रहे हैं। ऐसे में यदि मौसम लगातार खराब रहता है तो सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यदि तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed